केनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ग्लेमर बाइक से 100ML की 26 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद किया। साथ हीं दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया गुप्त सूचना मिली कि बाइक से कफ सीरप की खेप लायी जा रही है जिसे केनगर चौक पर खपाई जाएगी। सूचना के आधार पर एस आई पूजा गुप्ता के नेतृत्व में केनगर चौक से पूरब वाहन चेकिंग के लिए लगाया गया। इसी दौरान बी आर 11 एके 8368 नम्बर के काले रंग की ग्लेमर बाइक सवार वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस बल को देख कर भागने का प्रयास करने लगा परन्तु पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाइक की जांच की गई तो उसके डिक्की से एक सौ एम एल की 26 बोतल कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार युवक धमदाहा थाना क्षेत्र के कालीबाग तरौनी गांव निवासी शेख निजामुद्दीन का पुत्र एकलाख आलम तथा केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पूरब पंचायत वार्ड 3 के भोकराहा गांव निवासी इस्लामुद्दीन का पुत्र इंतखाब है। पुलिस ने दोनो आरोपित को न्यायिक हिरासत में पूर्णियां भेज दिया। वाहन चेकिंग में एएसआई संगीत कुमार, अनंत कुमार के साथ पुलिस बल शामिल थे।
Tags
न्यूज़