पूर्णिया पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि रुपौली विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आ गया है। मैं रुपौली की जनता को उनकी सूझबुझ, निर्भीकता, दूरदर्शिता और सभी तरह के भेद भाव से उपर उठकर मतदान करने के लिये दिल से आभार व्यक्त करते हुए जीत की बधाई देता हूँ। पूर्णिया और रुपौली की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि आम जनता की भावनाओं के विपरीत थोपे गये प्रत्याशी अब स्वीकार नहीं किये जायेंगें। अब जनता तथाकथित जातीय एवं वर्ग के ठेकेदार को स्वीकार करने को तैयार नही हैं,
इससे सभी को सीख लेने की जरूरत है, अब जनता की आवाज सूनने वाला हीं स्वीकार्य होगा। रूपौली के नव निर्वाचित विधायक श्री शंकर सिंह के पास समय कम है और उन्हें रूपौली के उत्थान के लिए बहुत कुछ करना है। मैं आशा करता हूं कि वे सभी गांवों, पंचयातों की समस्याओं एवं आवश्यक कार्यों के प्रति संवेदनशील रहते हुए जनता की प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगें। मैं उनके सभी साकारात्मक कार्यों में अपना हर संभव सहयोग करूंगा। रूपौली की प्रिय जनता एवं शंकर सिंह जी को जीत की बहुत बहुत बधाई।
Tags
न्यूज़
