नाव पर सवार होकर 12 व्यक्ति नदी कर रहे थे पार बीच नदी में नाव पलटी एक महिला ही स्थिति नाज़ुक


10 Aug 2024
के०नगर थाना क्षेत्र के बेलारीकाबगंज के रंथाघाट से जोका जलमराय गांव से मजदूर नाव पर सवार होकर पूर्णिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नाव डूब गया। बताया जा रहा है कि नाव पर महिला, पुरूष मजदूर समेत लगभग 12 लोग सवार थे। वही नाव पर मोटरसाइकिल, साइकिल भी सवार था। जो सभी नाव डूबने के कारण डूब गए हैं। नाव डूबने के कारण रंथाघाट पर लगभग हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से सभी नाव सवार को बचा लिया गया है। वही नाव सवार एक महीला डूबने के कारण बेहोश हो गई थीं जिसे स्थानीय डॉक्टर से चिकित्सा दिलवाया जा रहा है। बतादे तो जोका जलमरय गांव की आबादी लगभग 3 हजार के आसपास है। जिनका आवागमन का सहारा एक मात्र नाव ही है। गर्मियों के समय में इस क्षेत्र में कोशी नदी में पानी कम होने से यहां के नाविक द्वारा चचरी पुल बनाया जाता है। वही लोग आवागमन को लेकर नाविक को पुल पार करने का कर देते है। परंतु अभी कोशी में भी पानी का बहाब तेज हो गया है। और चचरी पुल भी डूब चूका है। ऐसे में इन ग्रामीणों के आवागमन का एक मात्र सहारा नाव ही बचा है। आज सुबह की घटना को लेकर सभी डरे और सहमे हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है की अगर सरकार इस नदी पर पुल बना देती तो शायद यह घटना नहीं घटती।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने