केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 4 स्थित घरारी गाँव में बीते शुक्रवार को नाग पंचमी पूजा के दिन घर साफ सफाई कर रहे एक बुजुर्ग महिला की मौत सर्प दंश से जीएमसीएच ले जाने के दौरान हो गई। मृतक की पहचान खंतर साह की 55 वर्षीय पत्नी लुखिया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लुखिया देवी नाग पंचमी पूजा के दिन अपने घर को सफाई कर रही थी, जहाँ अचानक एक विषैला सांप ने दंश कर लिया। वही कुछ देर बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे जीएमसीएच ले जा रहे थे की रास्ते में ही लुखिया देवी की मौत हो गई। मृतक को 2 पुत्र एवं 1 पुत्री है। उक्त घटना से गाँव में मातमी सन्नाटा छा गया। जहाँ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृत महिला का दाह संस्कार गाँव के ही श्मशान में कर दिया गया है।
Tags
न्यूज़