गोकुलपुर रामवतार चौक पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत मृतक के घर पहुँची मंत्री लेशी सिंहपरिजनों को दिया सांत्वना

केनगर‌ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत के पूर्णियां - सहरसा एन एच 107 सड़क स्थित रामवतार चौक पर सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने वार्ड संख्या- 14 स्थित गोकुलपुर गाँव पहुंच कर मृतक निर्मला देवी के परिजनों बीच पहुँच कर मृतक निर्मला देवी को श्रद्धांजलि दी।मंत्री लेशी सिंह ने कहा की यह घटना हृदय विदारक है।आपका दु:ख मेरा दुख है।इस घटना से काफी व्यथित हूँ ।परिजनों के इस दुख की घड़ी में हमेशा परिवार के सदस्य के रूप में खडी रहूंगी।उन्होंने कहा की हम पीड़ित परिवार के भावना के साथ हैं, आगे जो भी परिवार को मदद होगी मै उसके साथ खडी रहूंगी।मंत्री लेशी सिंह ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।मंत्री लेशी सिंह ने स्थानीय मुखिया नीरज कुमार, समाज सेवी सुबोध मेहता एवं अन्य लोगों के साथ मृतक निर्मला देवी के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग से बात कर राष्ट्रीय आपदा के तहत मृतक परिजनों को मुवावजा दिलाने का भरोसा दिलाया।ज्ञात हो की बीते बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे पूर्णिया के मधुवनी बाजार से सब्जी बेचकर बाइक पर सवार होकर आ रही अर्जुन मेहता की 55 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को बे लगाम एक अल्टो कार ने टक्कर मार दी थी।जिसमें निर्मला देवी की मौत हो गई थी।वही बाइक चालक मृतक का पुत्र अनिल मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया था।उस घटना में एक पुरूष की भी मौत हो गई थी जिसका पहचान अब तक नहीं हो पाया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने