पूर्णिया:बिहार की खाद्य आपूर्ति मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह द्वारा पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज संझाघाट में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। सामाधान शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री लेसी सिंह ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समाधान शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए सरकारी समस्या के निदान के लिए लगाया गया है, जिसमें जिन लोगों का काम सरकारी कार्यालयों में नहीं हो पा रहा है या काम होने में समय लग रहा है, ऐसे लोगों के लिए यह शिविर लगाया गया है, जिसमें वे प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर से सरकार से जुड़े हुए सारे विभागों का काउंटर लगाया गया है, जिसमें लोग अपनी-अपनी समस्या को लेकर आवेदन देंगे और उन आवेदनों का एक माह के भीतर निष्पादन किया जाएगा।
Tags
न्यूज़