पूर्णिया वासी की सऊदी अरब में मौत के बाद रियाद की ओर से 7 लाख 65 हजार रुपये जिलाधिकारी के माध्यम दिया

भारतीय राज दूतावास, रियाद द्वारा अपने पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन पूर्णिया को सूचित किया गया था कि श्री कमरुज्जमा,ग्राम पीरगाछी वार्ड नंबर 07,पोस्ट अनगढ़ हाट, प्रखंड वैसा,थाना अनगढ़,जिला पूर्णिया का सऊदी अरब में मृत्यु हो गया था। मृत्युप्रांत मिलने वाली राशि को उनके वैध उत्तराधिकारी को भुगतान हेतु 7,65,877 रूपए का चेक जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया था। 

जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित चेक हस्तगत करने के लिए मृतक के वैध उत्तराधिकारी की जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बायसी को निर्देश दिया गया था।

अनुमंडल पदाधिकारी बायसी द्वारा जांचोंप्रांत स्वर्गीय कमरूज्जमा के वैध उत्तराधिकारी उनकी पत्नी श्रीमती जोरिना खातून,ग्राम पीरगाछी,वार्ड नंबर 07,पोस्ट अनगढ़ हाट,प्रखंड बैसा,थाना अनगढ़,जिला पूर्णिया को राशि भुगतान करने की अनुशंसा की गई।

जांचोंप्रांत अनुशंसा के बाद बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में स्वर्गीय कमरूज्जमा की पत्नी जोरिना खातून को 7 लाख 65 हजार 8 सौ 77 रूपए का चेक हस्तगत कराया गया। 

जिलाधिकारी द्वारा मौके पर जोरिना खातून को प्राप्त राशि का अच्छे कामों में उपयोग करने की सलाह दी गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्रीमती साहिला,अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश,निदेशक डीआरडीए -सह-जिला गोपनीय प्रभारी श्री नीरज नारायण पांडेय मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने