दिल्ली हाट की तर्ज पर संवरेगी काझा कोठी, बनेंगे नए कार्टेज पूर्णिया में पर्यटन का बनेगा हब

10 Aug- 2024
केनगर. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने संपूर्ण संसाधन संपन्न आधुनिकतम ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बनाने के उद्देश्य से कृत्यानंद नगर प्रखंड के काझा कोठी पोखर परिसर का स्थल निरीक्षण किया. 
जिला पदाधिकारी ने  बताया कि काझा कोठी का विकास कार्य एक आइकॉनिक प्रोजेक्ट होगा जिसमे दिल्ली हाट के तर्ज पर काझा हाट का निर्माण कराया जाएगा. 
जिला पदाधिकारी ने बताया कि काझा कोठी में 20 स्टॉल का निर्माण कराया जाएगा जिसमे 10 स्टॉल स्थाई तथा 10स्टॉल पोर्टेबल प्रकृति के होंगे. स्टॉल का उपयोग फूड स्टॉल तथा क्राफ्ट स्टॉल के रूप में किया जाएगा. क्राफ्ट स्टॉल में पूर्णिया के स्थानीय कौशल को बढ़ावा देने के लिए पूर्णिया को पहचान देने वाले वाले क्राफ्ट स्टॉल भी
बनवाये जाएंगे तथा 1807 वर्गफुट का डाइनिंग एरिया बनाया जाएगा जिसका उपयोग पर्यटकों द्वारा किया जाएगा.
काझा कोठी के तालाब में पैडल बोटिंग की व्यवस्था किया जाएगा तथा पैडल बोटिंग एवं अन्य सुविधाओं के लिए टिकट काउंटर बनाया जाएगा.साथ ही वाटर ट्रीटमेंट के लिए पांच एरेटेड फाउंटेन लगाया जाएगा जिससे तलाब का जल स्वच्छ तथा गंध रहित बनेगा और तालाब में म्युजिकल फाउंटेन की एवं लाइट एंड साउंड शो की  व्यवस्था की जाएगी जिससे आगंतुक पर्यटकों का 
मनोरंजन होता रहेगा. वहीं तालाब किनारे के विशाल पेड़ों को सजा कर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा. पर्यटकों के लिए कैनोपी वॉक की और एडवेंचर्स स्पोर्ट के रूप में वर्मा ब्रिज, हैंगिंग ब्रिज एवं जंगल ब्रिज तथा बच्चों के लिए एमटीवी की व्यवस्था की जाएगी. पर्यटकों के ठहरने के लिए कॉटेज का निर्माण पोखर परिसर के आसपास कराया जाएगा. जहां खाने- पीने के  लिए 
कैफेटेरिया बनवायी जाएगी. इसके अलावा सात गज्जिबो का निर्माण एवं काझा के एतिहासिक महत्व के लिए एग्जिबिशन गैलरी भी बनायी जाएगी तथा साफ - सफाई की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने