केनगर एवं चम्पानगर पुलिस की कार्रवाई, 7 शराबी गिरफ्तार

केनगर एवं चम्पानगर थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 7 शराबियों को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया।

केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनिया चकला गांव निवासी मिश्री धरकार के 30 वर्षीय पुत्र शिव शंकर धरकार, गौरी शंकर धरकार के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश धरकार तथा अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के सिबरबनी गांव निवासी राम विनेश धरकार के 35 वर्षीय पुत्र अमोद धरकार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि चनका पंचायत के सोनापुर गांव निवासी विरेंद्र यादव के पुत्र त्रिलोकी रंजन, पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर गांव निवासी नंदलाल ऋषि के 28 वर्षीय पुत्र शंकर ऋषि, 32 वर्षीय संतोष ऋषि एवं लक्ष्मी ऋषि के 45 वर्षीय पुत्र योगेंद्र ऋषि को भी नशे की हालत में पकड़ा गया।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का मेडिकल जांच कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद बुधवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने