केनगर बनभाग चूनापुर हत्याकांड: 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, इंसाफ के इंतजार में परिजन लगातार चल रही है छापेमारी

केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चूनापुर पंचायत के वार्ड संख्या- 9 के चूनापुर महलदार टोला में बुधवार की रात करीब 9 बजे में चचेरे भाई द्वारा की गई विमल महलदार  की हत्या के तीन दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गुरुवार एवं शुक्रवार को भी पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की गई, परन्तु पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। वही घटना के तिसरे दिन मृतक घर में मुख्य कमाने वाले सदस्य की हत्या के बाद,दाह संस्कार के दुसरे दिन परिवार में गहरा शोक एवं अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। कमाऊ सदस्य के जाने के बाद मृतक के पिता बराती महलदार,माता शकुनि देवी, पत्नी पवनी देवी, पुत्र पप्पू कुमार,निखिल कुमार और आकाश कुमार के सामने आर्थिक संकट एवं भविष्य की चिंता बनी हुई है। मृतक के घर चुल्हे तक नहीं जले हैं। इधर पुलिस दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपित बिरेंदर महलदार, हीरो महलदार, विजय महलदार, विद्यानंद महलदार चारो पिता चुन्नू महलदार, रंजीत महलदार, पवन महलदार, कन्हैया महलदार तीनो पिता बीरेंद्र महलदार, नूतन देवी पति बीरेंद्र महलदार, संजू देवी पति विजय महलदार की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है परन्तु पुलिस को सफलता नहीं मिली है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि जगह जगह वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपित सलाखों के पिछे होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने