पूर्णिया जिले के केनगर एवं चम्पानगर थाना पुलिस ने गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से 8 लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि थाना क्षेत्र के शिशवा मुसहरी टोला निवासी डोमी ऋषि का 19 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार ऋषि, स्व. टोरिल ऋषि का 22 वर्षीय पुत्र अजय ऋषि, बनभाग गांव निवासी मो. नजीर का 18 वर्षीय पुत्र मो. मोनू तथा बेलारिकावगंज पंचायत के जोका जलमरई गांव निवासी चलितर ऋषि का 26 वर्षीय पुत्र किशोर मिस्त्री और 32 वर्षीय अखिलेश ऋषि को गिरफ्तार किया गया। वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित चिचोरा रहिका टोला निवासी विशुनदेव ऋषि का 20 वर्षीय पुत्र दिलवर कुमार ऋषि एवं स्व. रामानंद ऋषि का 26 वर्षीय पुत्र बेचन ऋषि को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
Tags
अपराध