नव-नियुक्त एएनएम का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर



पूर्णिया, 28 अप्रैल 2026:

जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्णिया द्वारा जारी निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिला स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव-नियुक्त एएनएम (ANMs) का उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में एएनएम को मातृ स्वास्थ्य (MH), शिशु स्वास्थ्य (CH), परिवार नियोजन (FP), नियमित टीकाकरण (RI), आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत उपलब्ध 12 सेवा पैकेज तथा U-WIN पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान प्रखंड स्तर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) एवं प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक (BCM) ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रशिक्षण सत्र में यूनिसेफ के कंसल्टेंट श्री शिव शेखर आनंद ने नियमित टीकाकरण (RI), VHSND एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की पहचान और रिपोर्टिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं, पीरामल स्वास्थ्य के टीम लीड श्री चंदन कुमार एवं कंसल्टेंट एनीमिया श्री याकूब ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HSCs) पर उपलब्ध सेवाओं एवं उनके रैंकिंग इंडिकेटर्स पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान वर्तमान हीट वेव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए समुदाय स्तर पर अपनाई जाने वाली सावधानियों और जागरूकता गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया।

जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी ने HMIS एवं U-WIN पोर्टल पर नियमित टीकाकरण से संबंधित आंकड़ों में पाई जा रही विसंगतियों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही, एएनएम को U-WIN पोर्टल पर सत्र स्थलों की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम नव-नियुक्त एएनएम को स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न घटकों में दक्ष बनाते हुए सेवा गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने