पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में भागलपुर जिले के बीहपुर थाना क्षेत्र के कहाड़पुर गांव निवासी बालेश्वर यादव का 22 वर्षीय पुत्र आशीष यादव, बड़हारा थाना क्षेत्र के बड़हारा गांव निवासी अशोक मंडल का 26 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार उर्फ करण कुमार, स्वर्गीय सुबोध दास का 25 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार उर्फ अशोक कुमार तथा केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तम्बरार पंचायत अंतर्गत बेगमपुर नया टोला निवासी मो. हुसैन का 42 वर्षीय पुत्र मो. सैफुल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आशीष यादव, सुमन कुमार उर्फ करण कुमार और रंजन कुमार उर्फ अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि शनिवार को मो. सैफुल को पकड़ा गया।