खड़गे और पवन खेड़ा पर आपत्तिजनक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं – असम के मुख्यमंत्री माफी मांगें: इन्तेखाब आलम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक और असंसदीय टिप्पणियां पूरी तरह निंदनीय हैं। इन्तेखाब आलम ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का खुला उल्लंघन है। यह न केवल उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है, बल्कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश भी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन्तेखाब आलम ने आगे कहा कि समाज में नफरत फैलाने और विशेष समुदायों को निशाना बनाने की राजनीति अब पुरानी हो चुकी है। जनता अब जागरूक है और ऐसे बयानों का करारा जवाब देने के लिए तैयार है। अंत में उन्होंने मांग की कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तुरंत अपने बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें और अपने पद की गरिमा बनाए रखें, अन्यथा जनता उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने