केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बनभाग चुनापुर पंचायत के आदमपुर मोगलटोली निवासी 49 वर्षीय मो. अमान खान, गणेशपुर पंचायत वार्ड संख्या-6 निवासी 32 वर्षीय सन्नी यादव उर्फ सिंटू यादव तथा काझा कोठी निवासी 45 वर्षीय राजीव प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मो. अमान खान को शराब पीने के आरोप में, सन्नी यादव को मारपीट के मामले में तथा राजीव प्रसाद गुप्ता को वारंटी होने के कारण गिरफ्तार किया गया।
वहीं, चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि तीन अन्य गिरफ्तार आरोपित शराब के नशे में पाए गए हैं। इनमें सरसी थाना क्षेत्र के बहोरा पंचायत बहोरा घाट टोला निवासी 35 वर्षीय दयानंद मंडल, चम्पानगर थाना क्षेत्र के चनका पंचायत झझरी टोला निवासी 30 वर्षीय डब्लू मंडल तथा 35 वर्षीय प्रेम मंडल उर्फ परमानंद मंडल शामिल हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखा गया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।