बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, संगठनात्मक मजबूती पर जोर


केनगर, पूर्णिया |

केनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार ने की, जिसमें संगठनात्मक समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जिला स्तर से आईं जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा एवं मंडल प्रभारी प्रीति झा की उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। तय किया गया कि प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, हर महीने के तीसरे सप्ताह में मंडल अंतर्गत 8 शक्ति केंद्रों पर बैठक होगी।

इसके अलावा, प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले “मन की बात” कार्यक्रम में सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर एवं मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बैठक में महिला मोर्चा की केनगर अध्यक्ष कविता कुमारी, ओम प्रकाश मंडल (मंडल महामंत्री), वीरेंद्र वर्मा (महामंत्री), निरंजन मेहता, अवध किशोर चौधरी, विवेकानंद भारती, शंकर राम, वैजनाथ पासवान, सरपंच मनोज ठाकुर एवं प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने