अधिकारियों ने इस पहल के माध्यम से आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यालय पहुंचने के बाद दोनों अधिकारियों ने नियमित प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया तथा क्षेत्र में आवश्यक कार्यों के निष्पादन हेतु पैदल और साइकिल का ही उपयोग किया।
सरकारी अधिकारियों को साइकिल से कार्यालय पहुंचते देख स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इस पहल को सकारात्मक, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कदम बताते हुए कहा कि यदि ऐसे प्रयास लगातार किए जाएं तो इससे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और ईंधन की अनावश्यक खपत पर भी नियंत्रण लगेगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकारी पदाधिकारियों द्वारा इस तरह की पहल आम जनता के लिए प्रेरणा का कार्य करती है और इससे सामाजिक स्तर पर भी सकारात्मक संदेश जाता है। ‘नो व्हीकल डे’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।