उत्साह के साथ मनाई गई विनायक दामोदर सावरकर की जयंती


केनगर प्रखंड क्षेत्र के गोवासी पंचायत वार्ड संख्या-9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को मेरा युवा भारत पूर्णिया, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में युवाओं एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गोवासी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शंकर मेहता, समाजसेवी शिव पूजन मेहता एवं संजय मेहता ने वीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे, जिनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी वीर सावरकर के विचारों एवं उनके देश के प्रति योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत पूर्णिया के कार्यालय सहायक प्रिय कुमार एवं लाडू स्वयंसेवक राजा बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मौके पर गोपाल कुमार, रवि रंजन कुमार मेहता, रामनारायण यादव, साक्षी कुमारी, मनीषा भारती, डोली कुमारी, सोनू कुमार, सुमित कुमार, शिवम कुमार पासवान सहित कई युवा एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने