केनगर (पूर्णिया): केनगर प्रखंड क्षेत्र के बिठनोली पूरब पंचायत अंतर्गत दुबे चकला मौजा में किश्तवार सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे कार्य शुरू होने के साथ ही रैयतदार अपने-अपने प्लॉट पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन और मिलान कराने में जुट गए हैं। इससे क्षेत्र के किसानों और भू-स्वामियों में हलचल तेज हो गई है।विशेष सर्वे अमीन विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे प्रक्रिया के तहत किश्तवार में तीन महुआणि आल का मिलान किया जा रहा है। इस कार्य को लेकर दुबे चकला मौजा से संबंधित सभी रैयतदारों को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी, ताकि वे समय पर उपस्थित होकर अपनी भूमि की स्थिति स्पष्ट करा सकें।उन्होंने बताया कि किश्तवार प्रक्रिया के लिए रैयतदारों को प्रपत्र पी-2 भरकर अमीन या चम्पानगर स्थित कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि किश्तवार कार्य पूरा होने के बाद खानापूर्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।वहीं किसान मो. जमालउद्दीन ने बताया कि लगभग 10 दिन पूर्व उन्हें किश्तवार सर्वे की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद वे अपने प्लॉट पर पहुंचकर भूमि की नापी और सीमांकन का कार्य करवा रहे हैं।मौके पर मो. कामिल, मो. नादिर, मो. नजीफ, मो. परवेज, मो. अली हसन, मो. अंजर, मो. तारिक, मो. मफुज, मो. हासिम, मो. मोहतसिम सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे और सर्वे कार्य में सहयोग कर रहे थे।
Tags
न्यूज़