भवानीपुर (पूर्णिया): भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक क्लिनिक पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। “सवेरा” नामक इस क्लिनिक के संचालन की शिकायत मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। क्लिनिक में बिना किसी डॉक्टर और नर्स की उपस्थिति के एक नवजात शिशु को रखा गया था, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के सहयोग से नवजात को तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया भेजा, जहां उसका समुचित इलाज सुनिश्चित किया गया।कार्रवाई के दौरान अवैध क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित क्लिनिक संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
स्वास्थ्य