विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त, भागलपुर-नवगछिया मार्ग बाधित लंबा चक्कर काटकर करना पड़ रहा सफर, कारोबार पर संकट


भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से पूर्णिया से भागलपुर भाया नवगछिया जाने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। पहले नवगछिया से महज 5 किलोमीटर की दूरी तय कर लोग सीधे भागलपुर पहुंच जाते थे, लेकिन अब मुंगेर सेतु के रास्ते करीब 149 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
इस अचानक बदलाव से आम लोगों के साथ-साथ व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है। खासकर फल, सब्जी और दूध के कारोबार पर संकट गहरा गया है। किसान और छोटे व्यापारी नाव के सहारे किसी तरह अपना सामान नवगछिया से भागलपुर पहुंचा रहे हैं, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। लोगों की परेशानी को कम करने के लिए सीमित समय के लिए फ्री नाव सेवा शुरू की गई है, जिसका परिचालन सुबह और शाम के समय किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
इस स्थिति के चलते आने वाले दिनों में फल, सब्जी और दूध के दामों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ सकता है।
मुख्य बिंदु:
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित
नवगछिया-भागलपुर सीधा रास्ता बंद
अब 149 किमी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा
फल, सब्जी और दूध कारोबार प्रभावित
जिला प्रशासन ने शुरू की फ्री नाव सेवा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने