आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर मारपीट करते हुए युवक के गले में रस्सी डालकर दबाने का प्रयास किया। पीड़ित ने किसी तरह अपने गले से रस्सी निकालकर खुद को बचाया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले से चांदी की चैन तथा पॉकेट में रखे करीब 8 हजार रुपये छीन लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल छीनने का भी प्रयास किया गया।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घायल मो० महबूब आलम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया।
इधर, घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने चम्पानगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।