पूर्णिया में सनातन बोर्ड परिषद् का प्रमंडलीय सम्मेलन सम्पन्न, संगठन विस्तार और सनातन बोर्ड गठन पर मंथन



पूर्णिया, संवाददाता।
सनातन बोर्ड परिषद् (बिहार प्रदेश) के तत्वावधान में रविवार को पूर्णिया शहर के सिपाही टोला स्थित शारदे कम्पेटिटिव स्कूल, डोलर हाउस चौक में पूर्णिया प्रमंडल को-ऑर्डिनेटर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश, प्रमंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सनातन मूल्यों के संरक्षण तथा सनातन बोर्ड आयोग के गठन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सनातन बोर्ड परिषद् के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर, बिहार प्रभारी सह संगठन मंत्री पंडित मुनचुन झा थे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार एवं सांस्कृतिक जागरूकता के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने भारत को सनातन मूल्यों के अनुरूप सशक्त राष्ट्र बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा सनातन बोर्ड आयोग के गठन की मांग को लेकर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने पर बल दिया। साथ ही पंचायत स्तर तक संगठन की इकाइयों का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को परिषद् से जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सह को-ऑर्डिनेटर विजय गुप्ता, जयप्रकाश यादव एवं सुलेखा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडल को-ऑर्डिनेटर दीपक सिंह ने की, जबकि आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी केशव कुमार झा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सम्मेलन में लोकसभा सह को-ऑर्डिनेटर ध्रुव कुमार झा, खुशबू सिंह, मनोज साह, रुपेश चौधरी, बिजली सिंह, राहुल शांडिल्य, मनीष कुमार भारती, शालीग्राम झा, सीमा झा, उषा देवी, रीना झा, किरण देवी, शंकर बंसल, दिलीप सिंह, भीम शंकर अवधेश, रुबी रानी, दीपक कुमार, विजय साह, सुशील यादव एवं आलोक कुमार सहित पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के समापन पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सनातन बोर्ड परिषद् के उद्देश्यों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने