केनगर (पूर्णिया): केनगर प्रखंड क्षेत्र के केनगर चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप रेलवे स्टेशन सड़क मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे जी०पी० इंडस्ट्रीज एण्ड इलेक्ट्रिकल शॉप का शुभारंभ मिलाद एवं फातिहा के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शॉप के प्रोपराइटर असद आसुफता एवं गुलाब राजा ने बताया कि अब तक केनगर क्षेत्र में स्टील वर्क की समुचित दुकान उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण लोगों को स्टील फर्नीचर एवं अन्य संबंधित कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब जी०पी० इंडस्ट्रीज एण्ड इलेक्ट्रिकल शॉप के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर गुणवत्ता एवं आधुनिक डिजाइनों में स्टील से जुड़े सभी कार्य एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि दुकान में कुशल कारीगरों द्वारा स्टील के पलंग, कुर्सी, सोफा, झूला, अलना, स्टील काउंटर, टेलर टेबल, लिफ्ट टेबल, ग्रिल, गेट, किचन से जुड़े स्टील कार्य सहित विभिन्न प्रकार के स्टील फर्नीचर एवं फैब्रिकेशन का निर्माण किया जाएगा। ग्राहकों के लिए रेडी-टू-यूज उत्पादों के साथ-साथ उनकी पसंद एवं आवश्यकता के अनुसार कस्टम डिज़ाइन में भी सामान तैयार करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
दुकान संचालकों ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर टिकाऊ, आकर्षक एवं उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर बिठनोली पूर्व पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मो० अब्दुल गफ्फार, डॉ. समीम, हाफिज शाहिद, हाफिज हारून, मौलाना फिरोज राहत, मो० बिलाल, मौलाना महबूब सहित दर्जनों ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने नई दुकान के सफल संचालन की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।