केनगर में लोजपा (रामविलास) का संगठन विस्तार, राजेश मिश्रा बने प्रखंड अध्यक्ष

केनगर, पूर्णिया। केनगर प्रखंड क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राजेश मिश्रा को केनगर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को पूर्णिया स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत झा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व दिए गए। इसी क्रम में राजेश मिश्रा को केनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजेश मिश्रा ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।
राजेश मिश्रा के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर केनगर प्रखंड क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर आर्यन राज, संजीव साह, आरजू आर्या, मोनू कुमार गुप्ता, समरजीत सिंह, सपना मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजेश मिश्रा को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने