पूर्णिया। एयरहोस्टेस, केबिन क्रू, ग्राउंड स्टाफ एवं एविएशन सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले कोसी-सीमांचल के छात्र-छात्राओं को अब प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख करने की आवश्यकता नहीं है। पूर्णिया शहर स्थित फोर्ड कंपनी परिसर में संचालित डी फ्लाई इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट युवाओं को एविएशन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है।
संस्थान के माध्यम से पूर्णिया प्रमंडल सहित पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए एयरहोस्टेस, केबिन क्रू, ग्राउंड स्टाफ एवं अन्य एविएशन सेवाओं में रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। संस्थान द्वारा युवाओं को व्यावसायिक एवं जॉब ओरिएंटेड प्रशिक्षण देकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अमित कुमार वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट पर सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। अमित कुमार पूर्णिया स्थित डी फ्लाई इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट पहुंचे और वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संस्थान में कम खर्च में एक वर्ष का जॉब ओरिएंटेड कोर्स कराया जाता है, जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में काफी मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि संस्थान में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा एयरहोस्टेस एवं अन्य एविएशन सेवाओं के लिए ग्रूमिंग, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तथा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे विद्यार्थियों का समग्र विकास होता है और वे रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो पाते हैं।
इस अवसर पर डी फ्लाई इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट, पूर्णिया के एविएशन ट्रेनर प्रिया जायसवाल, इंग्लिश ट्रेनर अमित राय, मैनेजर अरविंद कुमार, प्रभात भानु एवं असिस्टेंट मैनेजर ऋतु कुमारी ने दिल्ली एयरपोर्ट में कार्यरत अमित कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं अमित कुमार ने संस्थान से जुड़े अपने अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।