पूर्णिया (बिहार)। धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर मो. साहिल को जिम्मेदारी दी गई है। उनके मनोनयन के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावरू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अफरोज आलम एवं जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मो. साहिल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मो. साहिल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि केनगर प्रखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
मो. साहिल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करने की अपील भी की।
उनके मनोनयन के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा नेतृत्व मिलने से केनगर प्रखंड में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।